फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army imposed a mobile medical camp

सेना ने लगाया मोबाइल चिकित्सा शिविर

Thu, 30 Apr 2015 12:09 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला/ब्यूरो, जम्मू Updated Thu, 30 Apr 2015 12:09 PM IST
विज्ञापन
army imposed a mobile medical camp

गुज्जर बक्करवाल समुदाय के लोगों के लिए सेना ने उनके ढेरों में जाकर नि: शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया।

विज्ञापन


इस अवसर पर सेना की मोबाइल एंबुलेंस सहित दो डाक्टर व नर्सिंग असिस्टेंट भी मौजूद थे। सेना के डाक्टरों द्वारा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में बबर नाला के पास रह रहे गुज्जर समुदाय के लोगों की नि: शुल्क जांच की गई।

इस अवसर पर महिलाएं, बच्चे सहित अन्य लोगों की जांच की गई। उन्हें नि: शुल्क दवाइयां वितरित की गईं और बीमारियों के लक्षणों के प्रति जागरूक भी किया गया।
 
इसके साथ-साथ सेना ने राजपुरा, चक लाला, बेई व तरनाह नदी के आसपास रह रहे गुज्जर समुदाय के लोगों के लिए मोबाइल शिविर लगाए।

इस मोबाइल शिविर में काफी संख्या में बच्चों, महिलाएं व बुजुर्गों को दवाइयां वितरित की गईं। इस अवसर पर सेना द्वारा बच्चों को खिलौने व मिठाइयां भी बांटी गईं।
विज्ञापन


इस अवसर पर राजुपरा के पास समुदाय के मखनदीन ने सेना का आभार जताया और कहा कि जिस तरह से सेना ने उनके लिए चिकित्सा शिविर लगाया वह सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि वह माल-मवेशी का काम करते हैं और उनके बच्चों सहित अन्य लोगों को कई ऐसे रोग लग जाते हैं जो बाद में उनके लिए घातक सिद्ध होते हैं।

उन्होंने कहा कि सेना उनके लिए मसीहा बनकर आई है। वह भविष्य में भी उम्मीद करते हैं कि आगे भी सेना उनके लिए इस तरह के शिविर लगाएगी जिससे उन्हें फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed