{"_id":"02524fd7e2d46723cf397798f77cf0d1","slug":"the-achievements-of-the-government-kept-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की उपलब्धियां रखीं सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की उपलब्धियां रखीं सामने
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू/विजयपुर
Updated Fri, 05 Dec 2014 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेकां उमीदवार सुरजीत सिंह सलाथिया ने वीरबार को सीमावर्ती कसबे रामगढ़ में लोगों के साथ बैठकें कर नेकां के पक्ष मे मतदान करने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने नेकां सरकार की उपलब्धियां भी आम लोगों के सामने रखीं। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सलाथिया ने कस्बे के बाजारों का दौरा किया और दुकानों पर जा कर वोट मांगे।
विज्ञापन
सलाथिया ने लोगों से कहा कि वह क्षेत्र के विकास व भाईचारे के लिए नेेकां को वोट दें। उन्हाेंने कहा कि चुनाव आते ही अवसरवादी व सांप्रदायिकता फैलाने वाले तत्व सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
तथा लोगोें को चाहिए कि वह इनके बहकावे में न आएं और भाईचारा मजबूत रखते हुए एकजुट हो जाएं। भाजपा-पीडीपी पर बरसते हुए सलाथिया ने कहा कि जनता 2008 में इनका असली चेहरा देख चुकी है और इस बार फिरकापरस्ती की आग लगाने वालों की बातों में नहीं आएगी।
उन्होंने लोगों से कुर्सी की खातिर दलबदल करने वालों से भी सर्तक रहने को कहा और आग्रह किया कि 14 दिसंबर को लोग विकास-भाईचारे के लिए नेकां को वोट दें।
सलाथिया ने बाद में रडमा का भी दौरा कर लोगों से समर्थन मांगा। इसके अलावा उन्होंने बड़ी-ब्राहमणा के तेली बस्ती व विजयपुर के वार्ड-3, 4 का दौरा कर लोगों को संबोधित किया।
सलाथिया ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई व वादा किया कि जीतने पर विकास की गति तेज करने के साथ ही रोजगार पर भी ध्यान दिया जाएगा।