{"_id":"3fd0fe1ab21bf642ff479ef4587fd350","slug":"people-worship-in-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र में मां के जयकारों से गूंज रहे महामाई के मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र में मां के जयकारों से गूंज रहे महामाई के मंदिर
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
Updated Tue, 24 Mar 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र नवरात्र में महामाई के मंदिरों में सोमवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेक सुख स्मृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
शहर के प्रमुख बावे वाली माता सहित अन्य महामाई के मंदिरों के अलावा माता वैष्णो देवी के पहले दर्शन कोल कंडोली मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब दर्शन को उमड़ा। कोल कंडोली मंदिर में भी सुबह तड़के से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। ऐसा ही हाल बावे वाले मंदिर, महामाया मंदिर और शहर के तमाम मंदिरों में भी रहा।
दर्शन को लंबी कतारें लगी होने से जय माता दी आदि के जयघोष लगाते हुए भक्तजन आगे बढ़ते रहे। भक्तों की मां के प्रति आस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तेज धूप में भी लंबी कतारों में खड़े होकर उनके चेहरों पर उत्साह और आस्था में कोई कमी नहीं थी।
विज्ञापन
कोल कंडोली माता दरबार के पुजारी पंडित जय का कहना है कि नवरात्र पर देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहे हैं और मंदिर परिसर में दस दिवसीय मेले का आयोजन भी किया गया है।
विज्ञापन