{"_id":"ba751a52be0d4e8826d36786702bb8c8","slug":"people-celebrated-diwali-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसबों में दीयों से रोशन रहे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसबों में दीयों से रोशन रहे घर
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
Updated Sat, 25 Oct 2014 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोशनी का पर्व दीपावली धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने दीये जलाकर घरों को रोशन किया और पटाखे जलाए। इसके पहले कसबे के बाजारों में भारी भीड़ रही। लोगों ने रिश्तेदारों और दोस्तों को उपहार भेंट किए।
विज्ञापन
दिवाली को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। बाजारों में जहां गिफ्ट स्टोरों पर भीड़ रही, वहीं बर्तनों, सुनारों, मिठाई, फल विक्रेताओं की दुकानों पर भी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
शाम होते ही बच्चों ने रंग-बिरंगी फलझड़ियां जलाना शुरू कर दिया। उधर, सुचेतपुर कुल्लियां के लोगों ने कालीबड़ी विस्थापित शिविर में सादगी से दिवाली मनाई। जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे थे। उधर, विजयपुर क्षेत्र में दिवाली पर लोगों ने खूब पटाखे चलाए।
विज्ञापन
दिवाली को लेकर बच्चों में खूब उत्साह देखा गया। इधर, दिवाली के बाद भाईदूज के लिए शुक्रवार को कसबे में लोगों ने खरीदारी की। आज मिठाइयों की दुकानों पर खूब भीड़ रहेगी। कसबे में कई महिलाओं को मेवों की खरीदारी करते देखा गया। आज भाईदूज मनाया जाएगा।