{"_id":"6b0a9a86d4ad5bf210d6b2b9701d3475","slug":"one-injured-in-road-accident-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर भिड़े तीन वाहन, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर भिड़े तीन वाहन, एक जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Sat, 06 Dec 2014 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर बगियाल मोड़ के पास शुक्रवार को तीन वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में ट्रक चालक जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह बेहोश हो गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बगियाल मोड़ पर स्कार्पियो कार (जेके02एआर-0330) खड़ी थी। कार को आधा हाईवे और आधा फुटपाथ खड़ा किया गया था। इस बीच वहां से ट्रैक्टर (जेके08-9517) गुजरा। चालक ने कार के दाईं ओर से ट्रैक्टर को निकालने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इसी बीच ट्रैक्टर के पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (जेके02एएन-1369) ने ट्रैक्टर को बाईं ओर से ओवरटेक किया। ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक चालक वाहन निकालने के लिए जगह नहीं ढूंढ पाया और कार को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से कार के पीछे और आगे के शीशे टूट गए।
विज्ञापन
गनीमत रही कि कार में बैठे सभी लोग सुरक्षित रहे, लेकिन ट्रक चालक मोहम्मद हुसैन (24) निवासी नगरोट घायल हो गया।। उसे जिला अस्पताल कठुआ उपचार के लिए लाया गया।