{"_id":"25b48c7037f4edb256f02e33be22de4f","slug":"ofc-cut-communication-service-disruption-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएफसी कटने से बीएसएनएल नेटवर्क ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएफसी कटने से बीएसएनएल नेटवर्क ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Thu, 19 Mar 2015 12:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे से सटकर बिछाई गई ऑप्टिकल फाइबर केबल कटने से संचार सेवाएं ठप हो गईं।
विज्ञापन
न सिर्फ मोबाइल सेवा, बल्कि बीएसएनएल की लीज लाइन और ब्रॉडबैंड सेवा भी ठप हो गई। नतीजतन इस रूट की ओएफसी पर निर्भर इलाके घंटों लगातार प्रभावित रहे।
बैंकों से लेकर अन्य निजी व व्यवसायिक क्षेत्र के ऑनलाइन कामकाज ठप रहे। आखिरकार बरनोटी के नजदीक कटी ओएफसी को जोड़कर सेवाएं बहाल कर दी गईं।
उधर जम्मू झज्जर कोटली और पठानकोट महानपुर रूट पर भी ओएफसी कटने की घटना हुई, जिसका असर कठुआ तक पहुंचा। अलग-अलग रूट के तहत आने वाले संचार नेटवर्क ओएफसी जुड़ने के बाद ही बहाल हो पाए।
बीएसएनएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कठुआ जिले की संचार सेवाएं अलग-अलग रूट से गुजरने वाली ओएफसी पर निर्भर करती हैं।
कठुआ सांबा, पठानकोट-महानपुर और जम्मू झज्जर कोटली रूट पर ओएफसी कटने से संबंधित इलाके प्रभावित रहे। इस दौरान केवल पॉवर ग्रिड रूट चलता रहा।
ओएफसी कटने की पहली घटना सुबह 8.45 बजे रिपोर्ट हुई। इसके बाद सांबा-कठुआ रूट की ओएफसी सुबह 9.20 बजे कट गई। इसे दोपहर 1.45 पर जोड़कर संचार सेवाओं को बहाल किया जा सका।
विज्ञापन
बैंकिंग सेवाओं को ध्यान में रखते हुए कठुआ के रूट को पॉवर ग्रिड से जोड़कर कुछ देर के लिए काम चलाने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी। आखिरकर तीनों रूट की ओएफसी जोड़ने के बाद ही सेवाएं बहाल हो पाईं।
विज्ञापन