फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kotli Shah Daula and in Raipur Guzzran Performed Nagar Kirtan

कोटली शाह दौला और रायपुर गुज्जरां में नगर कीर्तन निकला

Sat, 03 Jan 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आरएसपुरा
ब्यूरो/अमर उजाला,आरएसपुरा Updated Sat, 03 Jan 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
Kotli Shah Daula and in Raipur Guzzran Performed Nagar Kirtan

आरएस पुरा के गांव कोटली शाह दौला गुरुद्वारा साहिब ने 10वें गुरु गोविन्द सिंह के 349वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर गुरुद्वारे से नगर कीर्तन का आयोजन किया।

विज्ञापन


जगजीत सिंह की अध्यक्षता में आल जे एण्ड के लबाना समाज सुधार सभा की ओर से आयोजित यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब आरएस पुरा में संपन्न हुआ।

नगर कीर्तन बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास से निकाला गया जिसमें सिख समुदाय के सैकड़ों लोगों के अलावा अन्य समुदायों के लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

सिख श्रद्धालु गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे आगे झाड़ू लगाकर रास्ता साफ करते चल रहे थे और नगर कीर्तन के साथ चल रहे लोग भजन कीर्तन करते हुए गुरुग्रंथ साहिब जी पर फूलों की वर्षा कर रहे थे। रास्ते में लोगों ने नगर कीर्तन में भाग ले रहे लोगों के लिए चाय, पानी आदि के स्टाल लगा रखे थे।
विज्ञापन


इसी प्रकार रायपुर गुज्जरां के गुरुद्वारा सिंह सभा से बलबीर सिंह की अध्यक्षता में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। रायपुर गुज्जरां से शुरू हुआ नगर कीर्तन गांव जिंदड़ मेलू से होता हुआ रायपुर गुज्जरां में समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर कीर्तन में सैकड़ों लोग भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर युवक  गतका खेलकर अपना हुनर दिखा रहे थे। नगर कीर्तन में जोगिन्द्र सिंह, पंच दर्शन सिंह, कंलबीर सिंह, ज्ञान सिंह आदि ने भी अपना योगदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed