{"_id":"b3c15ebd4a7e4f4408be08e8b4510dd9","slug":"in-gngyal-water-crisis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंग्याल में पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंग्याल में पेयजल संकट
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 02 Apr 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम जम्मू की वार्ड नंबर 56 गंग्याल में पिछले पांच दिनों से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोग कई किलोमीटर चलकर या निजी वाहनों के जरिये पानी का इंतजाम करने के लिए मजबूर हैं। अभी तक इसकी किसी ने सुध नहीं है। इससे लोगों में रोष है।
गंग्याल में पानी की समस्या को देखते हुए पूर्व मंत्री और गांधीनगर के विधायक रमण भल्ला ने क्षेत्र में ट्यूबवेल का निर्माण करवाया था। ट्यूबवेल लगने के बाद से गंग्याल का अधिकतर इलाका इसी पर निर्भर है।
पिछले पांच दिनों से ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर खराब है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौतम शर्मा, सुरेश कुमार, रिंकू शर्मा ने कहा कि विभाग की लापरवाही के चलते ट्रांसफार्मर ठीक नहीं हो रहा।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि न ही विभाग के किसी अधिकारी ने न ही स्थानीय विधायक ने सुध ली है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर एक दो दिनों में पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई, तो वह सतवारी-कुंजवानी मार्ग बंद कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
इस मामले में विभाग के एईई का कहना है कि हम पूरी कोशिश कर रहे कि जल्द ट्रांसफार्मर लगा कर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।