{"_id":"5cdb36fcb9ad61ff12d9aa6a2453ec07","slug":"dubble-lane-bridge-make-on-nikki-tawi-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ें, बाढ़ में टूटे पुलों से जुड़ी अहम खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ें, बाढ़ में टूटे पुलों से जुड़ी अहम खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 19 Jan 2015 10:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ की वजह से क्षतिग्रस्त हुए जम्मू संभाग के पुलों के निर्माण और मरम्मत की कवायद शुरू कर दी गई है। निक्की तवी पर क्षतिग्रस्त पुल की जगह नया पुल बनेगा। पहले यह पुल सिंगल लेन था, लेकिन अब डबल लेन पुल बनेगा। इससे हजारों लोगों को फायदा मिलेगा। लगभग तीन दर्जन पुलों को फिर से चलने लायक बनाने के लिए पीडब्लयूडी, आरएंडबी विभाग ने प्रयास तेज किए हैं।
विज्ञापन
इसे लेकर बनाए गए प्रोजेक्ट को केंद्र ने भी मंजूरी दे दी है। 20 फीसदी राशि भी जारी कर दी गई है। विभाग के चीफ इंजीनियर अब्दुल हमीद ने ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ की वजह से जम्मू संभाग के छोटे-बड़े करीब 36 पुलों को क्षति पहुंची थी।
विज्ञापन
इनमें से पुंछ का पुल, राजोरी के बुदद्ल का अंस पुल, जम्मू का निक्की तवी पुल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए। बुद्दल पुल पर आवाजाही सेना की मदद से बहाल की गई है, लेकिन निक्की तवी और पुंछ का पुल अभी टूटे हुए हैं। इन पुलों की जगह अस्थायी पुल बनाकर काम चलाया जा रहा है। निक्की तवी का पुल दोबारा बनाया जाएगा। इसके लिए 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जम्मू के चौथे पुल के टूटे हुए हिस्से का भी निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
इस पर 8 करोड़ खर्च किए जाएंगे। पुंछ के पुल पर 30 करोड़ खर्च होंगे। बुदद्ल के पुल पर भी 10 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा संभाग में छोटे मोटे करीब 36 पुलों को क्षति पहुंची है। इनकी मरम्मत करने के लिए बाकी की राशि खर्च की जाएगी। सभी पुलों पर कुल 96 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना बनाई गई है। इसे केन्द्र की तरफ से मंजूरी मिल गई है। इसमें से 18 करोड़ जारी कर दिया गया है।