फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Death of one of capsizing

बस पलटने से एक की मौत, 10 घायल

Sun, 01 Feb 2015 11:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा Updated Sun, 01 Feb 2015 11:11 AM IST
विज्ञापन
Death of one of capsizing

कसबे में पुंछ मार्ग के तूंगी मोड़ पर शनिवार को तेज रफ्तार बस के पलट जाने से एक की मौत हो गई, जब कि 10 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके से चालक फरार हो गया।

विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को जम्मू से राजोरी जा रही बस जैसे ही पुंछ मार्ग के तूंगी मोड़ पर पहुंची, चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में एक महिला यात्री मीरिया वीवी(27) की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि 10 यात्री घायल हो गए। घायलों में रियाज आलम निवासी दन्नू, अजय शर्मा निवासी लठेरी, शिवराम निवासी कालाकोट, शेलू राम निवासी बड़ोड़ा की हालत गंभीर होने पर उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब कि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घायल यात्रियों ने बताया कि चालक बस को काफी तेज गति से चलाते समय मोबाइल पर लगातार बात कर रहा था।

पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिवार वालों को सौंप दिया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed