फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   campaigning came to social media

सोशल मीडिया पर पहुंचा विस चुनाव प्रचार

Tue, 04 Nov 2014 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अरनियां
ब्यूरो/अमर उजाला,अरनियां Updated Tue, 04 Nov 2014 02:00 AM IST
विज्ञापन
campaigning came to social media

रियासत में विधानसभा चुनाव अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने जोर-आजमाइश तेज कर दी है। सबसे अधिक वोट हासिल करने के लिए उम्मीदवार कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहते हैं।

विज्ञापन


दिल्ली में विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया का बखूबी इस्तेमाल किया और सबसे अधिक सीटें हासिल कीं। इसके बाद लोकसभा चुनावों में भी फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप आदि नेटवर्किंग साइटों का बखूबी प्रयोग किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद फेसबुक का जोरदार ढंग से इस्तेमाल किया और भाजपा ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई।
विज्ञापन


अब जम्मू कश्मीर में भी विधानसभा चुनावों में सोशल मीडिया पर प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। सोशल साइटों पर ग्रुप बनाकर कार्यकर्ता और समर्थक अपने चेहते के पक्ष में वोट डालने को प्रेरित कर रहे हैं। बता दें जम्मू कश्मीर में भी युवा बड़े तौर पर इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंप्यूटर, लैपटाप और यहां तक कि मोबाइल के जरिये भी फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप से जुड़े हैं। कार्यकर्ता अपनी पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने के लिए उपलब्धियां गिना रहे हैं। इन पर कमेंट्स की लिस्ट भी लंबी हो रही है। बड़ी बात यह भी है कि लोगों तक अपनी बात पहुंचने के लिए उम्मीदवारों के लिए सोशल साइटें एक बड़ा जरिया बन गई हैं। वह भी जानते हैं कि अगर युवाओं तक पहुंच बनानी है तो सोशल साइटों पर जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed