फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ट्रेन की चपेट में आने से पेंटर की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से पेंटर की मौत

Mon, 14 Jul 2014 05:32 AM IST
Jammu
Jammu Updated Mon, 14 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। छन्नी हिम्मत इलाके में शनिवार तड़के एक पेंटर मुन्ना चौहान (28) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी तो पुलिस ने शव को जीएमसी पहुंचा दिया। दोपहर तक मृतक की कोई पहचान नहीं हो सकी। पुलिस को मृतक के पास से भी कोई पहचान पत्र नहीं मिल सका। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवा दिया और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। तभी उसके साथ काम करने वाले उसके चाचा दस्त राम मिले और उन्होंने पहचान की। जीआरपी चीफ आईओ मुश्ताक अहमद और बिशन दास के मुताबिक शनिवार तड़के जब अंधेरा ही था, तब मूलरूप से छत्तीसगढ़, मौजूदा त्रिकुटानगर निवासी मुन्ना चौहान ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा छन्नी हिम्मत रेलवे पटरी पर हुआ। किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मुन्ना चौहान की मौत हो गई। चाचा दस्त राम के मुताबिक रोजाना की तरह शुक्रवार को काम पर निकला था। शनिवार की सुबह उसके मरने की खबर मिली। पुलिस ने बमुश्किल उसकी वारिस की तलाश की है। मृतक पेंटर का काम करता था। पिछले कई साल से जम्मू में आकर काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed