{"_id":"27-45303","slug":"Jammu-45303-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजभवन में गायकों ने आवाज का जादू बिखेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजभवन में गायकों ने आवाज का जादू बिखेरा
Jammu
Updated Sun, 09 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में महिलाओं के जोश और जज्बे को दिखाया गया। रंगारंग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में कलाकारों ने समां बांधा।
राजभवन में संगीत समारोह में देशभर से आए गायकों ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। इसके अलावा नटरंग की ओर से रंगारंग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने रियासत की तीनों खित्तों की संस्कृति की झलक दिखाई। इस दौरान राज्य की पहली महिला ऊषा वोहरा ने देशभर में अपनी आवाज का जादू चलाने वाले मास्टर अनमोल जसवाल को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया। जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी की ओर से भी केएल सहगल हाल जम्मू में तुम्हारे लिए संगीत सभा का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं। समारोह में प्रो. वेद घई, डा. रीता जतिंद्र, प्रो. निलंबर देव शर्मा, एनडी जंबाल आदि मौजूद रहे। श्रीनगर एकेडमी कार्यालय में भी मुुशायरा, बाजम-ए-शेयारत का आयोजन किया गया। आगामी दस मार्च को जम्मू मेें भी महिला मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। वहीं, स्टेट सोशल वेलफेयर बोर्ड ने महिला दिवस पर महिला वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से लड़की तो वरदान है, दो घरों की शान है, पर स्किट प्रस्तुत किया। समारोह में मुख्य अतिथि मुख्य सूचना आयुक्त जीआर सोफी, खेम लता, टी फुनसोग आदि मौजूद रहे। एमसी खालसा कालेज आफ एजूकेशन में हुए कार्यक्रम में महिलाओं से जुड़े मौजूदा दौर में चुनौतियां, यौन शोषण, सामाजिक और आर्थिक मुद्दे आदि को उठाया गया। इंडियन रेडक्रास सोसायटी की ओर से गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल मुबारक मंडी में करवाए गए कार्यक्रम में विजय मल्लाह और उनकी टीम ने महिला सशक्तिकरण पर लघु नाटक प्रस्तुत किया। समारोह में प्रिंसिपल शशि प्रभा, एके राणा आदि मौजूद रहे। वुमेन क्रेडिट कोआपरेटिव लिमिटेड के समारोह में चेयरपर्सन कैलाश कुमारी वर्मा ने कहा कि महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए कोआपरेटिव की ओर से सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वह कोआपरेटिव से जुड़े और कई लाभ पाएं। समारोह में रजनी शर्मा, रेणू शर्मा आदि मौजूद रहे।