फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   बारिश से भीगे पहाड़ मैदानों में मौसम साफ

बारिश से भीगे पहाड़ मैदानों में मौसम साफ

Fri, 22 Mar 2013 05:32 AM IST
Jammu
Jammu Updated Fri, 22 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। रियासत का मौसम वीरवार को मिला-जुला रहा। घाटी के अलावा रियासत के पहाड़ी इलाकों पर में बारिश दर्ज की गई, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहा। बारिश के बावजूद जम्मू के साथ-साथ श्रीनगर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। रियासत का मौसम चौबीस मार्च को बिगड़ सकता है। हालांकि अगले चौबीस घंटों के दौरान रियासत का मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। बुधवार शाम को खराब हुए मौसम से सुबह साढ़े आठ बजे तक रियासत के पहाड़ी इलाकों के अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई। इस दौरान श्रीनगर में 6.8 मिमी, काजीगुंड में 3.2 मिमी, पहलगाम में 6.6 मिमी, कुपवाड़ा में सात मिमी, कुकरनाग में 1.8 मिमी, गुलमर्ग में चार मिमी, बनिहाल में 1.2 मिमी, बटोत में 1.4 मिमी और भद्रवाह में 1.8 मिमी बारिश दर्ज की गई लेकिन वीरवार को पूरा दिन मौसम साफ रहने से तापमान में खास फर्क नहीं पड़ा। वीरवार को जम्मू में दिन का तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से साढ़े तीन डिग्री ज्यादा जबकि रात का पारा 17.1 डिग्री रहा जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। इसके अलावा श्रीनगर का दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 19.2 मिमी दर्ज किया। और रात का पारा सामान् से तीन डिग्री ज्यादा 7.2 मिमी दर्ज किया गया। वहीं, चौबीस मार्च को खराब होने वाला मौसम दो दिन तक बिगड़ा रहेगा। इस दौरान मैदानी इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश जबकि पहाड़ों की उच्च पर्वतीय श्रंखलाओं पर हल्का हिमपात हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed