{"_id":"27-29609","slug":"Jammu-29609-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मढ़ को जल्दी मिलेगा तहसील का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मढ़ को जल्दी मिलेगा तहसील का दर्जा
Jammu
Updated Tue, 26 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
दोमाना। मढ़ विधानसभा क्षेत्र में अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में करवाए गए कामों का लेखाजोखा सोमवार को विधायक चौधरी सुखनंदन ने जनता के दरबार में पेश किया। गजनसू में भारतीय जनता पार्टी के ब्लाक मढ़ के कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने क्षेत्र की तरक्की के कामों का ब्योरा दिया। इस मौके पर पाट्री के प्रदेश प्रधान जुगल किशोर शर्मा मुख्य अतिथि और भाजपा विधायक दल के नेता विधायक अशोक खजूरिया विशेष अतिथि थे। इसके अलावा विधायक शाम चौधरी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राज्य प्रधान रविंद्र रैना, किसान मोर्चा के राज्य प्रधान कर्ण सिंह चिब, मुनीश शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में पंच सरपंच भाजपा कार्यकर्ता मौजूद हुए। मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो गलत करने पर अपने विधायकों को भी नहीं माफ नहीं करती। पार्टी कभी भी जम्मू के हितों से विरुद्घ चलने वालों के साथ नहीं देती है। लोगों को चाहिए कि वह अपने और जम्मू के लोगों के हकों के लिए भाजपा का साथ दें। वहीं विधायक चौधरी सुखनंदन ने कहा कि उनकी कोशिशों के चलते मढ़ को तहसील का दर्जा मिलने वाला है। यह आदेश सरकार जल्दी की कर देगी।
विज्ञापन