Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   यूरिक एसिड कम उम्र में ही दे रहा दर्द

यूरिक एसिड कम उम्र में ही दे रहा दर्द

Sun, 06 Jan 2013 05:30 AM IST
Jammu
Jammu Updated Sun, 06 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। अगर आप ज्यादा खाने-पीने के शौकीन हैं और खासकर सर्दी के मौसम में सैर को भूलकर जमकर पेट पूजा कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए। आपकी यह आदत जीवन भर का असहनीय दर्द दे सकती है। सामान्य से अधिक खानपान और ज्यादा प्रोटीन युक्त दवाइयों का प्रयोग करने वाले युवाओं में यूरिक एसिड की शिकायत बढ़ रही है। इस दर्द से शहर के युवा ज्यादा प्रभावित हैं। जीएमसी में पहुंचने वाले ऐसे मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

जीएमसी में सामान्य में हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के लिए ओपीडी में 250-300 मरीज पहुंचते हैं। जिसमें बड़ी संख्या में युवा यूरिक एसिड की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। 40 की उम्र में होने वाले ये दर्द अब 20-25 साल के युवाओं को परेशान कर रहा है। युवाओं में बढ़ता फास्ट फूड का क्रेज, असंतुलित भोजन और शरीर को आधुनिक सुविधाओं में ज्यादा आरामदायक बनाना उन्हें यह दर्द दे रहा है। जीएमसी में कार्यरत हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. अब्दुल गनी के अनुसार, बदलती जीवन शैली युवाओं को यूरिक एसिड की समस्या से ग्रस्त कर रही है। इसमें पैर के अंगुठे में अचानक दर्द होता है, जो असहनीय होकर शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है। संभाग के युवाओं से जुड़े अधिकतर मामलों में देखा गया है कि उन्हें मध्यरात्रि में ही यूरिक एसिड बढ़ने से दर्द का अटैक हुआ है। ये समस्या उन लोगों में ज्यादा पाई जा रही है, जो शराब के साथ जमकर मांसाहारी चीजों का सेवन करते हैं। इसमें शरीर में निर्धारित से ज्यादा यूरिक एसिड इकट्ठा होता रहता है, जो अचानक दर्द के रूप में बाहर आता है।
विज्ञापन

दूसरे पहलू में उन युवाओं में भी यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या रहती है जो जल्दी-जल्दी मसल्स बनाने के चक्कर में ज्यादा प्रोटीनयुक्त इंजेक्शन लेते हैं, उनमें गाउट होने की आशंका कई गुणा बढ़ जाती है। एक दिन में एक व्यक्ति को प्रति एक किलो पर एक ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए। शरीर में सामान्य में 5 से 5.30 यूरिक एसिड होना चाहिए, लेकिन इससे ज्यादा होने की सूरत में यूरिक एसिड के क्रिस्टल जोड़ों में बैठकर दर्द करना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed