फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   आनर कीलिंग, बाल श्रम और नशाखोरी पर किया प्रहार

आनर कीलिंग, बाल श्रम और नशाखोरी पर किया प्रहार

Wed, 10 Oct 2012 12:00 PM IST
Jammu
Jammu Updated Wed, 10 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू। डिसप्ले योर टैलेंट में मंगलवार को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने समाज की कई बुराइयों को उजागर किया। मिट्टी की कलाकृतियों में जान डालते हुए आैर पोस्टर मेकिंग के जरिये उन्होंने जहां देश में बढ़ रहे आनर कीलिंग के मामलों को धब्बा बताया, वहीं बाल श्रम अभिशाप से समाज को मुक्त बनाने के लिए सभी वर्ग के लोगों को आगे आकर काम करने पर जोर दिया। चित्रों में शहरवासियों को सड़क हादसों को रोकने के लिए ट्रैफिक सिग्नलों पर भी पालन करने की सीख दी गई। इसके अलावा युवाओं में बढ़ रही नशे की लत को भी गंभीर समस्या दिखाया गया।
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने आनर कीलिंग, ट्रैफिक सिग्नल, नशाखोरी, बाल श्रम जैसे मुद्दों में जान डालने के लिए कई तरह के रंगों का इस्तेमाल किया। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन के लिए गवर्नमेंट डिग्री कालेज अखनूर की भारती शर्मा को पहले पुरस्कार से नवाजा गया। गवर्नमेंट जनरल जोरावर सिंह मेमोरियल डिग्री कालेज रियासी के राहुल कुमार को दूसरा और पीजी विभाग कामर्स, विवि की रिंपला कुमारी को तीसरा स्थान हासिल हुआ। डिग्री कालेज अखनूर की वंदना शर्मा, इंस्टीट्यूट आफ फाइन आर्ट्स जम्मू की दीचन अगमो को सर्टिफिकेट आफ मेरिट का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा क्ले माडलिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने मिट्टी की आकृतियों में जान डाल दी। इसमें बाप और बच्चे के प्यार को दिखाया गया। इसके अलावा जियोमेट्रिकल से जुड़े बिंदुओं को दिखाया गया। खेलों के महत्व को भी प्रतिभागियों ने मुंह बोलती आकृतियों में बखूबी दिखाया। इसमें शानदार प्रदर्शन के लिए गवर्नमेंट कालेज आफ एजूकेशन, जम्मू की भारती देवी पहले, इंस्टीट्यूट आफ म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स की आशिमा शर्मा और दिव्य बंद्राल को दूसरा और तीसरा स्थान हासिल हुआ। इकनामिक्स पीजी विभाग, विवि की सुप्रिया, पीजी विभाग गणित के शिखा सिंह और पीजी विभाग कामर्स, विवि की रिंपला कुमारी को सर्टिफिकेट आफ मेरिट का पुरस्कार दिया गया। पोस्ट मेकिंग में टीएस बत्रा, डा. एमएल शर्मा, अनिल सराफ और क्ले माडलिंग में गणेश कुमार शर्मा, ब्रिज पाल आनंद और विकास डोगरा विशेषज्ञ रहे। प्रतिभागियों की हौसला आफजाई करने डा. सारिका मन्हास, डा. ललित सेन, वैभव शर्मा, प्रो. जसवीर सिंह, प्रो. एनके त्रिपाठी आदि पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed