{"_id":"63dee7205912ae5d324da0fb","slug":"world-highest-marathon-on-pangong-on-20th-feb-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Marathon on Pangong: पैंगोंग पर दुनिया की सबसे ऊंची मैराथन 20 को, एएसएफएल फाउंडेशन करा रहा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Marathon on Pangong: पैंगोंग पर दुनिया की सबसे ऊंची मैराथन 20 को, एएसएफएल फाउंडेशन करा रहा आयोजन
Sun, 05 Feb 2023 04:45 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, लेह/जम्मू।
अमर उजाला ब्यूरो, लेह/जम्मू।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 05 Feb 2023 04:45 AM IST
सार
मैराथन के लिए पंजीकरण, आयोजन की तैयारियां और धावकों की ओर से अभ्यास तेज हो गया है। पैंगोंग झील पर मैराथन का हिस्सा बनने वाले हर धावक को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
पैंगोंग झील
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झील में तैरा जा सकता है, लेकिन साहसिक धावक इस पर दौड़ लगाकर विश्व कीर्तिमान बनाएंगे। भारत-चीन सीमा पर 13862 फुट की ऊंचाई पर स्थित पैंगोंग झील पर 20 फरवरी को दुनिया की सबसे ऊंचाई वाली मैराथन होने जा रही है। जलवायु परिवर्तन की चुनौती के बीच पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए बर्फ बन चुकी झील के ऊपर 21 किलोमीटर लंबी द लास्ट रन मैराथन होगी।
विज्ञापन
मैराथन के लिए पंजीकरण, आयोजन की तैयारियां और धावकों की ओर से अभ्यास तेज हो गया है। पैंगोंग झील पर मैराथन का हिस्सा बनने वाले हर धावक को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह, और प्रशासनिक विभागों के साथ मिलकर यह ऐतिहासिक आयोजन एडवेंचर स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ लद्दाख (एएसएफएल) करवा रही है।
विज्ञापन