फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   why jammu cant be a separate state

तो जम्मू क्यों नहीं बन सकता अलग राज्य: उमर अब्दुल्ला

Wed, 31 Jul 2013 01:59 PM IST
श्रीनगर ब्यूरो
श्रीनगर ब्यूरो Updated Wed, 31 Jul 2013 01:59 PM IST
विज्ञापन
why jammu cant be a separate state

केंद्र की यूपीए सरकार ने भले ही तेलंगाना अलग राज्य को हरी झंडी दे दी है, लेकिन गठबंधन सरकार में शामिल नेशनल कांफ्रेंस इससे संतुष्ट नहीं हैं।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तेलंगाना को अलग राज्य का दर्जा देने के फैसले का विरोध किया है। श्रीनगर में एक कार्यक्रम के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अलग राज्य बनाने की किसी भी मांग पर फैसला सोच-विचार कर करना चाहिए, न कि लंबे समय तक आंदोलन को देखते हुए।
विज्ञापन


साथ में यह भी कहा कि अगर तेलंगाना अलग राज्य बन सकता है, तो जम्मू क्यों नहीं?

मुख्यमंत्री ने कहा कि आंदोलन के दबाव में झुक कर अलग राज्य बनाने के लिए किए जाने वाले फैसले कभी देश हित में नहीं हो सकते। अगर तेलंगाना अलग राज्य करार दिया जा सकता है, तो जम्मू में भी ऐसी मांग गत 7-8 वर्षों से उठती आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बुंदेलखंड, महाराष्ट्र तथा गोरखालैंड को भी अलग राज्य का दर्जा देने पर जोर दिया जा रहा है। इनको नीति के आधार पर निपटना चाहिए न कि जल्दबाजी में।

उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे फैसलों के लिए स्टेटस रि-आर्गेनाइजेशन कमीशन का गठन कर अध्ययन करना चाहिए। ताकि किसी ठोस निर्णय पर पहुंचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed