फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Weather will deteriorate again in Jammu division from today, heavy rain expected

J&K: बाढ़, भूस्खलन-पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा; जम्मू संभाग में आज से फिर बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश के आसार

Mon, 14 Jul 2025 12:34 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 14 Jul 2025 12:34 AM IST
सार

जम्मू संभाग के रियासी, उधमपुर, जम्मू, सांबा और कठुआ जिले अधिक प्रभावित होंगे। खराब मौसम में बाढ़, भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा रहेगा। कश्मीर में भी मौसम में बदलाव रहेगा।

विज्ञापन
Weather will deteriorate again in Jammu division from today, heavy rain expected
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू संभाग में मानसून के सक्रिय होने से 14 से 17 जुलाई के बीच फिर मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। इस अवधि में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। जम्मू संभाग के रियासी, उधमपुर, जम्मू, सांबा और कठुआ जिले अधिक प्रभावित होंगे। खराब मौसम में बाढ़, भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा रहेगा। कश्मीर में भी मौसम में बदलाव रहेगा।

विज्ञापन


जम्मू में रविवार की दोपहर बादलों की गड़गड़ाहट रही, लेकिन देर शाम तक लगभग मौसम साफ रहा। यहां दिन का पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 34.1 और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बनिहाल में अधिकतम तापमान 29.6, बटोत में 26.1, कटड़ा में 31.6 और भद्रवाह में 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम पारा 27.5 और गुलमर्ग में 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: J&K: 370 हटने के बाद विकास की रफ्तार तेज, 237 युवाओं को मिले सरकारी नियुक्ति पत्र, कहा- सपना हुआ साकार


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed