{"_id":"56d9deb24f1c1b31068b49e7","slug":"violent-protests-in-tral","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद त्राल में हिंसक प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के बाद त्राल में हिंसक प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 05 Mar 2016 12:45 AM IST
सार
- प्रदर्शनकारियों और पुलिस में भिड़ंत
- भिड़ंत में आधा दर्जन लोग घायल
- भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
- मुठभेड़ में मारे गए थे तीन आतंकी
विज्ञापन
कश्मीर में प्रदर्शन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में वीरवार को मारे गए हिज्ब आतंकियों को लेकर शुक्रवार को बंद रहा। इससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। इस बीच हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले।
विज्ञापन
सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए बल प्रयोग तथा आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इस दौरान करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें कुछ सुरक्षा बलों के जवान भी हैं। डडसारा मीर मोहल्ले में करीब 13 घंटे तक चली भीषण मुठभेड़ में हिज्ब के तीन आतंकियों को मार गिराया गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार को विरोध में लोगों ने त्राल इलाका बंद रखा। इस दौरान सड़क से यातायात भी गायब दिखा। जानकारी के अनुसार जुमे की नमाज के बाद त्राल टाउन में युवक एकत्र हुए। इसके बाद प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
युवाओं ने सुरक्षाबल के जवानों पर पत्थर बरसाए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जवानों को बल प्रयोग करना पड़ा। बाद में आंसू गैस के गोले भी दागे गए। प्रदर्शन देर तक जारी रहा।