{"_id":"b2660f8d961798e502f2b7d71a59d8f9","slug":"video-of-teacher-harassing-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोते हुए बच्चे का वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोते हुए बच्चे का वीडियो हुआ वायरल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 17 Jan 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक वीडियो सामने आने के बाद कश्मीर घाटी थोड़ा परेशान हो गई है। करीब ढ़ाई मिनट के इस वीडियो में दिख रहा है कि एक बच्चे को उसका टीचर धमका रहा है। बच्चा रो रहा है लेकिन टीचर है कि पसीज ही नहीं रहा।
विज्ञापन
वीडियो में दिख रहा है कि टीचर बच्चे को पिटाई की धमकी दे रहा है। स्टेट टीचर्स एसोसिएशन इस टीचर के खिलाफ जांच की मांग कर रही है।
सोशल साइटों पर इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों को सहानुभूति बच्चे से जुड़ रही है और लोग टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं, शिक्षक बिरादरी भी इस टीचर के खिलाफ है। हालांकि अभी तक पता नहीं चल पाया है कि ये टीचर कौन है। हालांकि वीडियो से ऐसा लग रहा है कि ये वीडियो टीचर ने खुद ही बनाया है।
विज्ञापन
अब देखना ये होगा कि ये टीचर कब तक आईडेंटीफाई होगा और क्या इस पर कोई कार्रवाई होगी?