कुरान की कसम दिलाकर मांगा वोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) ने चुनाव आयोग के समक्ष राज्य की सामाजिक कल्याण मंत्री और नेशनल कांग्रेस नेता सकीना ईटू के खिलाफ लोगों को जबरन अपनी पार्टी में शामिल करने और धार्मिक भावना भडका कर मत देने का दबाव बनाने की शिकायत दर्ज की है।
पीडीपी प्रमुख के प्रवक्ता नईम अख्तर ने कहा कि सुश्री ईटू और उनके समर्थकों द्वारा एक वृद्ध को चुनाव में उन्हें समर्थन देने से संबंधित फुटेज के फेसबुक सहित अन्य सोशल नेटवर्किंग साइटों पर जारी होने के बाद राज्य में सनसनी फैल गई है।
उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील मामले को चुनाव आयोग के संज्ञान में लाया गया है। एनसी पार्टी के नेता बहुत ही घटिया तरीके अपनाकर लोगों का मत खरीदने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ये नेता कुरान की शपथ देकर लोगों पर उनके समर्थन में मतदान करने का दबाव बना रहे हैं।
अख्तर ने कहा कि एनसी द्वारा लोगों की धार्मिक भावना भड़का कर अपने समर्थन में मत हासिल करना कोई नई घटना नहीं है। इससे पहले भी उन्होंने कई बार इस तरह की कोशिश की हैं।
देखें वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.