{"_id":"631e3433bd5b8a56ac7a611e","slug":"vehicle-seized-for-selling-government-cement-kargil-police-filed-a-case-against-bro-personnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख: सरकारी सीमेंट बेचने पर वाहन जब्त, कारगिल पुलिस ने बीआरओ कर्मियों पर दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख: सरकारी सीमेंट बेचने पर वाहन जब्त, कारगिल पुलिस ने बीआरओ कर्मियों पर दर्ज किया केस
Mon, 12 Sep 2022 12:47 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:47 AM IST
सार
कारगिल पुलिस के अनुसार द्रास के खारबो स्थित बीआरओ ग्रेफ कैंप से सीमेंट के 200 बैग ट्रक में लोड किए गए। इसे बाजार में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
Ladakh Police
- फोटो : साेशल मीडिया
विस्तार
लद्दाख में ग्रेफ कैंप से सरकारी सीमेंट को बाजार में बेचने का भंडाफोड़ करते हुए कारगिल पुलिस ने 200 सीमेंट बैग और वाहन जब्त किया है। सीमेंट की इस खेप को निजी व्यक्ति को बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बीआरओ ग्रेफ के कर्मियों और निजी लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 और 411 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कारगिल पुलिस के अनुसार द्रास के खारबो स्थित बीआरओ ग्रेफ कैंप से सीमेंट के 200 बैग ट्रक में लोड किए गए। इसे बाजार में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने टीसीपी शिलिकचे नाके पर वाहन को रोका, जिसमें से सरकारी सीमेंट के 200 बैग बरामद कर लिए गए। पुलिस के अनुसार इस मामले में और भी कुछ लोगाें पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन