फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   yughdhar, road

Udhampur News: सड़क न होने के कारण पर्यटकों की नजरों से आज भी दूर युगधार

विज्ञापन
yughdhar, road
- सर्दियों में भारी बर्फबारी बन सकती है सैलानियों के आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

चिनैनी। मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर युगधार की खूबसूरती देखने योग्य है। गर्मियों में कई लोग ट्रैकिंग के लिए आते हैं। जबकि प्राचीन मंदिर में विशाल मेला होता है। इसके अलावा सात गांवों के लोग अलग-अलग समय पर विशाल भंडारा लगाते है। ऐसा नहीं कि इस स्थल पर भीड़ नहीं होती। काफी संख्या में लोग घूमने आते हैं।

सर्दियों में भारी बर्फबारी के बीच प्राकृतिक सुंदरता सैलानियों से ओझल हो जाती है। सड़क सुविधा नहीं होने के कारण युगधार में पर्यटन गतिविधियां थम जाती हैं। स्थानीय लोगों ने सरकार से विशेष ध्यान देने की मांग उठाई है। बलदेव सिंह, अंकुश सिंह, रमेश कुमार ने कहा कि इलाके का विकास हो तो यह स्थल भी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है। यहां हर वर्ष पांच फुट से ज्यादा बर्फबारी होती है। इसलिए कुदरत को निहारने के लिए सड़क बनवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed