फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Youth found dead in room under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मृत मिला युवक

विज्ञापन
Youth found dead in room under suspicious circumstances
उधमपुर/मजालता। मजालता में शनिवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे से युवक का शव बरामद हुआ है। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और परिवार के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार अविनाश सिंह जम्वाल घर के अंदर कमरे में सो रहा था। दोपहर तक जब वह नहीं उठा तो परिवार के सदस्य उसको उठाने के लिए आवाज लगाने लगे। परिवार को कुछ संदेह हुआ। उन्होंने उसको हिला कर उठाने का प्रयास किया तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। परिवार ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर प्राइमरी हेल्थ सेंटर मजालता पहुंचाया। जहां प्राथमिक जांच पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारण के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकता है। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला तर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed