फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Youth burnt effigy of Union Minister for not getting employment

रोजगार न मिलने पर युवाओं ने फूंका केंद्रीय मंत्री का पुतला

विज्ञापन
Youth burnt effigy of Union Minister for not getting employment
उधमपुर। देविका परियोजना के कार्य में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर युवाओं ने रविवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से युवाओं को पूरी तरह से नजर अंदाज कर किया जा रहा है। अन्य राज्यों से लोगों को बुलाकर काम करवाया जा रहा है। केंद्र सरकार की जितनी निंदा की जाए कम है।
विज्ञापन

दोपहर के समय पवन देव सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने बरियाल इलाके में केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंक कर नारेबाजी की। पवन देव सिंह ने कहा कि शनिवार को केंद्रीय पीएमओ राज्य मंत्री ने उधमपुर का दौरा किया था। इससे पहले ही जिला प्रशासन ने मंत्री के आदेश पर देविका नदी के तट पर मीडिया सहित अन्य लोगों के आने पर भी प्रतिबंध लगा दिया। उनको पता था कि देविका परियोजना के तहत किए जा रहे गलत कार्य के बारे में लोग आवाज बुलंद करेंगे और सवाल उठाएंगे। इसलिए कोरोना के नाम पर पाबदियां लगा दी गईं। देविका परियोजना के शुरू होने के बाद लगा था कि चार साल तक स्थानीय युवाओं को भी रोजगार मिलेगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है।
विज्ञापन

यूईईडी अन्य राज्यों से लोगों को बुलाकर काम करवा रहा है। वहीं, परियोजना का काम गलत ढंग से हो रहा है, जिससे पूरा शहर परेशान है। शहरवासियों का तो घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शहर की ज्यादातर सड़कें व गलियां बदहाल हैं। जानकारी के बाद भी डा. जितेंद्र सिंह यूईईडी पर नकेल नहीं कस रहे हैं। इसलिए मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed