फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   World Consumer Day celebrated with great pomp in Udhampur

उधमपुर में धूमधाम से मनाया गया विश्व उपभोक्ता दिवस

विज्ञापन
World Consumer Day celebrated with great pomp in Udhampur
उधमपुर। सामान खरीदने से पहले लोग उसकी अच्छे से परख कर लें, ताकि बाद में कोई परेशानी नहीं हो। इसके अलावा सामान खरीदने के बाद रसीद अवश्य लें। यह अपील डीडीसी चेयरमैन लाल चंद ने लोगों से की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उधमपुर में सोमवार को विश्व उपभोक्ता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डीडीसी चेयरमैन लाल चंद मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन

उन्होंने जनता को उपभोक्ता दिवस मनाने के महत्व और उपभोक्ताओं के अधिकारों के बारे में जागरूक किया। साथ ही जनता को नए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम-2019 के बारे में भी अवगत कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति सचेत व सर्तक रहना चाहिए। कोई भी सामान खरीदने से पहले उसकी अच्छे से जांच परख करनी चाहिए। उपभोक्ताओं के अधिकार की रक्षा के लिए सरकार की ओर से कानून बनाए गए हैं। ताकि उपभोक्ताओं के साथ होने वाली किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी के खिलाफ उचित कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उपभोक्ता जागरूक होंगे, तभी वे अपने हितों की रक्षा कर पाएंगे। इसलिए सभी उपभोक्ताओ से अपील है कि वह किसी भी खरीदी गई वस्तुओं की रसीद अवश्य लें, ताकि किसी तरह का विवाद होने पर न्याय दिलाने में काम आ सके। अगर कोई दुकानदार खरीदी गई वस्तू की रसीद नहीं देता है। तब भी दुकानदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि विश्व उपभोक्ता दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य ही यही है कि उपभोक्ता अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। इस मौके पर बीडीसी अध्यक्ष बलवान सिंह, डीडीसी सदस्य पूर्ण चंद, सहायक निदेशक एफसीएस एंड सीए मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed