{"_id":"e1b33ef1138c3e07db00f75d619079ef","slug":"workers-welfare-association-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने नीड बेस कर्मचारियों का दो साल से रुका हुआ वेतन जारी करने की मांग पर सोमवार को आवाज बुलंद की। एसोसिएशन के अध्यक्ष तारिक शाह ने कहा कि दो साल से नीड बेस कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
वर्कर तन-मन से काम का रहे हैं। पिछली सरकार के समय उन्हें नियुक्त किया गया। कई वर्करों को पांच दस साल हो गए। उसके बावजूद इन कर्मचारियों को पक्का नहीं किया गया। अब दिवाली आने वाला है।
विज्ञापन
अगर इन वर्करों को वेतन जारी नहीं हुआ तो त्योहार फीका रह जाएगा। दिवाली अगर उनके वेतन जारी हो जाए तो उनके बच्चे खुशी से दिवाली मना सकेंगे। उन्होंने नीड बेस और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को परमानेंट दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार पर आरोप लगाए कि कर्मचारियों को प्रदर्शन करने पर मजबूर किया जाता है। उनके साथ नाइंसाफी हो रही है। दिहाड़ीदार पूरे महीने काम करता है। उसे साल के बाद सात दिन का अतिरिक्त वेतन दिया जाता है।
जो कई साल से दिया ही नहीं गया है। वेतन व भत्ता भी रोक दिया जाता है। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने मांग की है कि हर महीने वर्करों का वेतन जारी किया जाए।