{"_id":"02cb8c9198b65a38f0db2b228b23bf1b","slug":"worker-will-protest-for-their-demand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द वेतन न जारी होने पर उतरेंगे सड़क पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द वेतन न जारी होने पर उतरेंगे सड़क पर
ब्यूूूराे/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएचई वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने 17 फीसदी डीए किश्त जारी करने का स्वागत करते हुए कई मांगों को उजागर किया। कर्मचारियों ने जल्द वेतन जारी न होने पर सड़क पर उतरने का एलान किया। इकाई प्रधान सतीश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने कर्मचारियों के हित की बात नहीं की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने पदभार संभालते ही मुलाजिमों को डीए किश्त जारी करने का एलान किया था। अब राज्यपाल शासन है। उन्होंने मांग की कि कई महीने से पीएचई विभाग में कार्यरत सीपी वर्कर्स वेतन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन आज तक राज्य सरकार ने इन वर्कर्स को वेतन नहीं जारी किया है।
विज्ञापन
वेतन न मिलने के कारण सीपी वर्कर्स परिवार सहित आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। यदि जल्द सरकार ने सीपी वर्कर्स का वेतन जारी करने के साथ अन्य मांगों को पूरा नहीं किया तो सभी सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
सतीश कुमार ने कहा कि नियम अनुसार सात वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारी बनाया जाना चाहिए, लेकिन आज तक राज्य सरकार ने मांग को पूरा करना तो दूर इस पर गौर भी नहीं किया है। कर्मचारियों की उम्र निकलती जा रही है और सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं हैं।
सरकार डेलीवेजर की दिहाड़ी को 400 रुपये भी नहीं कर रही है। स्थायी कर्मचारियों का मेडिकल एलाउंस 1500 रुपये भी नहीं किया जा रहा है। करीब चार महीने पीएचई कर्मचरियों ने इस मांग को लेकर काम छोड़ो हड़ताल की थी, राज्य सरकार ने महीने के अंदर मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया था।