फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Work of Multi Story Parking is Shutoff Due to Lack of Fund

Udhampur News: मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण कार्य फंड के अभाव के कारण लटका

विज्ञापन
Work of Multi Story Parking is Shutoff Due to Lack of Fund
उधमपुर शहर में पुरानी होली सब्जी मंडी क्षेत्र में बनाई जा रही दूसरी मल्टी स्टोरी पार्किंग का बं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शहर में अधर में लटके बहुमंजिला पार्किंग निर्माण के कार्य से शहरवासी परेशान हैं। उनका कहना है कि गंभीर जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों की इस परेशानी को दूर करने के लिए करीब चार साल पहले दो बहुमंजिला पार्किंग बनाने की योजना को मंजूरी मिली थी लेकिन चार साल गुजर जाने के बाद भी काम पूरा नहीं हो पाया।
पार्किंग तैयार करने के काम की यह धीमी काफी परेशानी पैदा कर रही है क्योंकि शहरवासी इसका लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। मई 2021 में शहर में दो बहुमंजिला पार्किंग बनाने को मंजूरी दी गई थी। इसमें पहली बहुमंजिला पार्किंग करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से नगर परिषद के पुराने कार्यालय स्थल पर बनाई जा रही है। 26 अक्तूबर 2023 को इसका काम शुरू किया गया था और 31 मार्च 2025 को इस काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन अभी तक इसका करीब 60 प्रतिशत काम ही पूरा हो पाया है।
विज्ञापन


ढाई साल देरी से शुरू हुआ दूसरी पार्किंग बनाने का काम
वहीं पुरानी थोक सब्जी मंडी में लगभग चार कनाल जमीन पर बनाए जाने वाली दूसरी बहुमंजिला पार्किंग का काम जमीनी विवाद के चलते ढाई साल की देरी के बाद शुरू हुआ था। जमीन के विवाद का मसला सुलझा कर फरवरी 2024 में इसका काम शुरू किया गया था। एक साल में अभी तक सिर्फ इसके प्लेटफॉर्म बनाने का ही आधा-अधूरा काम पूरा किया गया है। वर्तमान में काम बंद है। इसलिए इसके लिए अभी शहरवासियों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। जबकि दो साल के भीतर इस काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

250 से अधिक वाहन खड़े करने की होगी सुविधा
पुराने नगर परिषद कार्यालय के स्थान पर ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर 17 करोड़ की लागत से तैयार की जा रही बहुमंजिला पार्किंग में ग्राउंड फ्लोर पार्किंग स्थल होगा, जबकि पहली मंजिल पर शॉपिंग कांप्लेक्स और दूसरी मंजिल पर नगर परिषद का कार्यालय तैयार होगा। बाहर फ्रूट मार्किंग तैयार कर करीब 150 रेहड़ियों को लगाने को भी स्थान दिया जाएगा। वहीं 15 करोड़ की लागत से थोक सब्जी मंडी की जमीन पर बनाई जा रही 3 मंजिला पार्किंग में 150 से अधिक कारों को पार्क करने की सुविधा होगी। इन दोनों स्थानों पर करीब 250 कारों को आसानी से पार्क किया जा सकेगा। जिससे शहर के बाजारों में बढ़ता वाहनों का दबाव कम होगा और शहरवासियों को रोजाना लगने वाले गंभीर जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
----------
कोट..
फंड नहीं मिलने के कारण मल्टी स्टेारी पार्किंग के काम में देरी हो रही है। फंड जारी होते ही दोनों मल्टी स्टोरी पार्किंग का काम जल्द पूरा किया जाएगा।
-राजिन्द्र ढींगरा, सीईओ नगर परिषद उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article