फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Women troubled by water scarcity demonstrated

पानी की किल्लत से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Women troubled by water scarcity demonstrated
जलशक्ति विभाग के कार्यालय के बाहर पानी की किल्लत को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर में दिन प्रतिदिन बढ़ रही पानी की किल्लत से परेशान होकर महिलाओं ने शुक्रवार दोपहर को जलशक्ति विभाग के कार्यालय के बाहर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि जलशक्ति विभाग की लापरवाही के कारण ही उनके इलाके में पानी की किल्लत की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और अब तो उनको तीन दिन बाद पांच से दस मिनट के लिए ही पानी मिल पा रही है। अगर विभाग ने कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो इस बार वार्षिक किराया नहीं देकर रोष प्रकट करेंगे।
विज्ञापन

दोपहर के समय महिलाओं ने जलशक्ति विभाग के कार्यालय के बाहर धरना देकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान बिमला देवी व अन्य महिलाओं ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ उनके इलाके में पानी की किल्लत की समस्या भी बढ़ती जा रही है। विभाग की तरफ से उनके मोहल्लों में दो दिन के बाद पांच या फिर दस मिनट के लिए ही पानी की आपूर्ति दी जा रही है। मात्र तीन बाल्टी पानी ही भर पाते हैं कि पानी बंद हो जाता है। इसके बाद उनको पानी के लिए बावलियों पर जाना पड़ता है। हालात यह बन गए हैं कि उनके शौचालय में भी पानी नहीं बच पा रहा है। यह सब विभाग की लापरवाही के कारण हो रहा है। उनके मोहल्ले में करीब 40 वर्ष पुरानी पाइपों से आपूर्ति दी जा रही है। पुरानी पाइपें पूरी तरह से बदहाल हो चुकी हैं। इनसे हमेशा पीने का पानी लीकेज के कारण बेकार बहता रहता है। विभाग की तरफ से पाइपों को बदलने को लेकर कुछ नहीं किया जा रहा है। उनके मोहल्ले की सड़क भी पूरी तरह से बदहाल और तंग है और इसी कारण टैंकर से भी पानी की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। मोहल्ले में कई अवैध रूप से कनेक्शन भी चल रहे हैं। विभाग की तरफ से इसकी जांच को लेकर भी कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। कई लोग पंपिंग मोटर से पानी खींच लेते हैं और इसी कारण दूसरों को पानी की आपूर्ति नहीं मिल पाती है। विभाग को जांच करनी चाहिए कि कितने कनेक्शन वैध और कितने अवैध है। अगर जल्द जलशक्ति विभाग ने कार्यप्रणाली में सुधार कर जरूरत अनुसार पानी उपलब्ध नहीं करवाया तो इस बार सभी कार्यालय में पानी का वार्षिक किराया नहीं देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed