फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Woman's body found hanging from tree half a km away from home

घर से आधा किमी दूर पर पेड़ से लटकता मिला महिला का शव

विज्ञापन
Woman's body found hanging from tree half a km away from home
उधमपुर/पंचैरी। मोंगरी तहसील के पंजर इलाके से एक महिला का शव घर से मात्र आधा किलोमीटर दूर संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लगाए फंदे से लटकता मिला है। वहीं, परिवार ने पुलिस को बिना सूचित किए शव को पेड़ से उतार कर घर पहुंचा दिया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी पंचैरी पहुंचाया। उधर, महिला के मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। कहा कि वह रोजाना शराब पीकर मारपीट करता था।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे प्रवीन देवी (34) पत्नी राजेंद्र सिंह का शव कुछ लोगों ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर से मात्र आधा किलोमीटर दूर पेड़ से लगाए फंदे से लटकता हुआ देखा। उन्होंने इसके बारे में पति को सूचित किया। लेकिन पति ने पुलिस को बिना सूचित किए साथियों की मदद से शव को घर ले आया। शव के घर पहुंचने पर कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पंचैरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी पंचैरी पहुंचाया। उधर, महिला के मायके वाले भी वहां पहुंच गए और पति पर हत्या का आरोप लगाया। किसी कारण महिला का पोस्टमार्टम पीएचसी पंचैरी में नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया है। साथ ही संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बहन की हुई है हत्या: भाई
महिला के भाई दीप सिंह ने कहा कि पूरा विश्वास है कि बहन की पति राजेंद्र सिंह ने ही हत्या की है। शव पर जलने के निशान हैं। आंख सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट के निशान है। इससे साफ पता चलता है कि पहले उसकी हत्या की गई और बाद में आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ पर फंदा लगा कर लटकाया गया है। राजेंद्र सिंह अकसर बहन के साथ शराब पीकर मारपीट करता था, जिसके बारे में वह कई बार बता चुकी थी। इसलिए पुलिस से मांग है कि पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed