फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   weather

बारिश-बर्फबारी से एक बार फिर लौटी ठंड

विज्ञापन
weather
उधमपुर। बारिश व बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। सफाई व्यवस्था पर भी असर पड़ा है। बारिश के चलते बाजार बेरौनक हो गए हैं। मंगलवार रात करीब नौ बजे बारिश शुरू हुई। रात के समय ओलावृष्टि भी हुई। बुधवार सुबह भी बारिश जारी थी। वहीं नत्थाटाप, पंचैरी, मोंगरी व अन्य कई ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी सुबह के समय शुरू हो गई थी। बारिश व बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है। इसके साथ ही एक बार फिर से ठंड का अहसास हुआ।
विज्ञापन

बारिश के चलते नालों की गंदगी व पानी सड़कों पर बहने से आवागमन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। बारिश के कारण कई लिंक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। कम संख्या में यात्री वाहनों के चलने के कारण दिन भर ग्रामीण परेशान हुए। शहर के कई हिस्सों में जलभराव होने पर भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को भी मौसम के खराब रहने की संभावना है।
विज्ञापन

वाडवन, मढ़वा और पाडर में खूब गिरे फाहे
किश्तवाड़। जिला में झमाझम बारिश और बर्फबारी एक बार फिर से दुश्वारियां लेकर आईं। निचले इलाकों में बर्फबारी अधिक समय तक नहीं हुई। लेकिन पर्वतीय इलाकों में खूब फाहे गिरे। वाडवन, मढ़वा और पाडर सहित अन्य कई इलाकों में लगभग 60 फीसदी क्षेत्र में बर्फबारी हुई। वाडवन में लगभग डेढ़ से दो फुट बर्फ जमा हुई। इसी के साथ अन्य इलाकों में भी कहीं 6 इंच तो कहीं एक फुट बर्फ जमी। इससे तापमान लुढ़क गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed