फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   weather in jammu kashmir

उधमपुर में दिनभर बदलता रहा माहौल

विज्ञापन
weather in jammu kashmir
उधमपुर में दिनभर बादल छाए रहे। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/चिनैनी। हल्के बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत के बाद दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। दिनभर आसमान में धूप और बादलों के बीच आंखमिचौली का खेल चलता रहा। जिसके चलते दिन में कई बार धूप भी निकली और हल्की बारिश भी हुई। बावजूद उमस भरी गर्मी से लोगों को कोई खास राहत नहीं मिल पाई। दिनभर लोग उमस भरी गर्मी से परेशान नजर आए तथा गर्मी से बचाव के लिए पंखों व कूलर आदि का सहारा लिया। वहीं शाम के समय आसमान पर घने बादलों ने पूरी तरह से कब्जा जमा लिया लेकिन जमकर बारिश नहीं होने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। वहीं चिनैनी क्षेत्र में भी मौसम का मिजाज दिनभर बदला रहा। बीच-बीच में जहां बारिश होती रही तो वहीं पहाड़ों पर धुंध का असर भी साफ तौर पर देखने को मिला। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा हुआ था। बीच-बीच में बारिश होने से गर्मी से लोगों को राह मिली और पहाड़ों क्षेत्रों में बसे लोगों द्वारा पंखे व कूलर भी बंद कर दिए गए। कुद, पत्नीटाप, सुद्धमहादेव, मानतलाई में भी बारिश हुई और धुंध का असर वहां पर भी देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed