{"_id":"69388523a252c3787c070c10","slug":"weather-changed-after-noon-cold-increased-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-102786-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: धर्मनगरी में दोपहर बाद बदला मौसम, बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: धर्मनगरी में दोपहर बाद बदला मौसम, बढ़ी ठंड
Wed, 10 Dec 2025 01:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रा से जुड़ी टीमों ने श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई हरसंभव सहायता
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी सहित मां वैष्णो देवी के दरबार में मंगलवार दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया। बादल छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे ठंड में बढ़ोतरी महसूस की गई। हालांकि ठंडी हवा के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। वे मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गर्म कपड़ों में जयकारे लगाते आगे बढ़ते रहे।
कटड़ा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और विभिन्न पंजीकरण केंद्रों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। मौसम खराब होने के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था प्रबल रही और दिनभर पंजीकरण करवाने वालों की कतारें लगी रहीं। श्राइन बोर्ड के अनुसार शाम 5 बजे तक करीब 8,700 श्रद्धालुओं ने भवन की ओर प्रस्थान करने से पहले अपना पंजीकरण करवाया।
भवन मार्ग पर सुरक्षा बलों और तीर्थ यात्रा से जुड़े विभागों की टीमों ने श्रद्धालुओं को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी कटड़ा और आसपास के क्षेत्रों में ठंड में और इजाफा हो सकता है। श्राइन बोर्ड और स्थानीय प्रशासन ने दावा किया है कि यात्रा सुचारू रूप से जारी रहेगी और सभी आवश्यक सुविधाएं श्रद्धालुओं को समय पर उपलब्ध कराई जाएंगी।