फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Water crisis deepens in Ritti village of Malad for years

मलाड़ के रिट्टी गांव में साल से गहराया जल संकट

विज्ञापन
Water crisis deepens in Ritti village of Malad for years
उधमपुर/जिब। मलाड़ पंचायत के रिट्टी गांव में एक साल से पानी किल्लत है, जिस कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी शुरू होती ही स्थिति और भी खराब होने लगी है। ग्रामीणों ने सरकार और विभाग से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मोहन लाल, अशोक कुमार, योगराज और हरबंस लाल आदि ने बताया कि गांव में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं होने से समस्या बढ़ गई है। पहले सप्ताह में केवल एकाध बार पानी की सप्लाई दी जाती थी, लेकिन गत तीन माह से इसे भी बंद कर दिया गया है। कभी कभार पानी की आपूर्ति होती है। समस्या के बारे में कई बार संबधित विभाग को अवगत करवाया गया है, लेकिन अभी तक कोई भी कारवाई नहीं हुई है। हर मौसम में समस्या जस के तस बनी रहती है। अब दोबारा से गर्मी का सीजन शुरू हो रहा है, जिस कारण लोग चिंतित हैं। उन्हाेंने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द समस्या का निदान किया जाए। वहीं, उन्होंने कदम नहीं उठाने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed