फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Water crisis deepens in many areas due to pipe damage

पाइप क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों में गहराया पानी का संकट

विज्ञापन
Water crisis deepens in many areas due to pipe damage
उधमपुर। गर्मी बढ़ने के साथ शहर व ग्रामीण इलाकों में पानी की किल्लत की समस्या भी बढ़ती जा रही है। लोगों ने अब सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। पानी की कमी का बड़ा कारण शहर व ग्रामीण इलाकों में सप्लाई देने वाली पाइप लाइन का क्षतिग्रस्त होना है। जलशक्ति विभाग क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत को लेकर गंभीरता से काम नहीं कर रहा है। इसलिए पानी की किल्लत की परेशानी ने भी गंभीर रूप लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से जिले में गर्मी के कारण तापमान में बढ़ोतरी होती जा रही है और इसी के साथ लोगों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। जलशक्ति विभाग पहले ही लोगों को जरूरत अनुसार पानी उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है। वहीं अब पाइपों के क्षतिग्रस्त होने के बाद पानी की किल्लत पहले से भी ज्यादा बढ़ गई है। मौजूदा समय में शहर के विभिन्न हिस्सों में पानी की पाइपें क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। इनसे पीने का पानी बेकार बहता हुआ देखा जा सकता है। पाइपों के क्षतिग्रस्त होने के बाद भी जलशक्ति विभाग इनकी मरम्मत नहीं करवा रहा है। इसी का परिणाम है कि शहर के विभिन्न हिस्सों में पानी को लेकर प्रदर्शन करने लगे हैं। ग्रामीण इलाकों में तो इससे भी बुरी हालात है। ग्रामीण इलाकों में सड़कों के निर्माण के चलते पाइपों को क्षतिग्रस्त किया गया था और कई महीने गुजरने के बाद भी इनकी आज तक मरम्मत नहीं हो पाई है। ग्रामीणों को कई महीनों से जलशक्ति विभाग की तरफ से पानी की सप्लाई नहीं मिली है। ग्रामीण भी कई बार शहर पहुंच कर प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन इनकी पाइपों की मरम्मत नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पाइप की मरम्मत और बदलने को जारी किए गए हैं तीन करोड़
शहर व ग्रामीण इलाकों में पाइपों की मरम्मत के लिए विशेष तौर पर तीन करोड़ रुपये की राशि एक वर्ष पहले मंजूर की गई थी। इसको लेकर शहर के कुछ इलाकों में क्षतिग्रस्त पाइपों को बदल कर नई पाइप लाइन बिछाई गई। लेकिन अभी भी ज्यादातर इलाकों में पाइपें क्षतिग्रस्त हैं और पीने का पानी बेकार बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवरेज पाइप लाइन के कारण जलशक्ति विभाग की बढ़ी परेशानी
यूईईडी शहर के विभिन्न हिस्सों सीवरेज लाइन बिछाने के लिए खुदाई कर रहा है और इस दौरान जलशक्ति विभाग के पाइप को नुकसान पहुंच रहा है। कई इलाकों में दस दिन तक पाइपों की मरमम्त नहीं हो पा रही है। काम के दौरान पाइपें क्षतिग्रस्त होने पर मरम्मत का काम भी यूईईडी को ही करना है।

क्षतिग्रस्त पाइपों की मरम्मत को लेकर काम किया जा रहा है। शिकायत मिलने पर तुरंत मरम्मत का काम करवाया जा रहा है। मौजूदा समय में शहर के अंदर यूईईडी के कार्य के कारण पाइपों को नुकसान पहुंचा है। इनकी मरम्मत का काम यूईईडी करवा रहा है।
- मोहम्मद ताज चौधरी, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed