{"_id":"68ab778737b863a9330c2804","slug":"wall-collapse-in-rain-udhampur-news-c-202-1-udh1007-126689-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 15 दिन पहले बनाई दीवार बारिश से गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 15 दिन पहले बनाई दीवार बारिश से गिरी
विज्ञापन
उधमपुर। हाउसिंग कॉलोनी में बारिश के चलते पार्क की गिरी दीवार का बिखरा पड़ा मलबा।
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर की पॉश कॉलोनी कहलाने वाली हाउसिंग कॉलोनी में बने पार्क की प्रशासन की ओर से 15 दिन पहले बनाई गई दीवार शनिवार रात बारिश के कारण गिर गई। इसका सारा मलबा सड़क के बीचोबीच आ गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। इसके बाद जेसीबी लगाकर मलबे को सड़क से हटाया गया।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना था कि कॉलोनी में बने पार्क की दीवार बनाने को लेकर डीसी से मांग की थी। इसके बाद डीसी द्वारा संबंधित विभाग को दीवार बनाने को लेकर डीपीआर तैयार करने को कहा गया था लेकिन 15 दिन पहले बनाई दीवार के बारिश से गिरने से इस बात का पता चलता है कि दीवान बनाने में घटिया सामग्री इस्तेमाल की गई है। उन्होंने डीसी से मांग की है कि जिस विभाग ने दीवार बनवाई थी उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मामले की जांच होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि थोड़ी सी बारिश होने पर कॉलोनी की नालियों से गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज भी कई नालियां कच्ची हैं। इस समस्या से कई बार नगर परिषद के सीईओ को अवगत करवाया जा चुका है लेकिन समाधान नहीं हो पाया। सफाई कर्मचारी मर्जी से आते है जिसके चलते कई नालियां ब्लॉक पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने नगर परिषद के सीईओ से जल्द से जल्द कॉलोनी में नालियों की साफ सफाई करवाने के साथ ही कच्ची नालियों को पक्का करने की मांग की है।