फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   vyapaar mandal meeting

Udhampur News: जम्मू बंद के समर्थन में आज उधमपुर नहीं होगा बंद

विज्ञापन
vyapaar mandal meeting
उधमपुर। युवा राजपूत सभा के सदस्यों को रिहा करने, सरोर टोल प्लाजा, स्मार्ट मीटर व अन्य मुद्दों को लेकर चैंबर आफ कामर्स जम्मू की तरफ से जम्मू बंद के आह्वान को लेकर उधमपुर में व्यापार मंडल और चैंबर कामर्स ने शुक्रवार को बैठक की। फैसला लिया गया कि जम्मू बंद के समर्थन में उधमपुर को बंद नहीं किया जाएगा। हालांकि सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ शहर के गोल मार्केट इलाके में प्रदर्शन और उपराज्यपाल के नाम का ज्ञापन डीसी उधमपुर को सौंंपा जाएगा।
विज्ञापन

चैंबर आफ कामर्स उधमपुर के प्रधान शाम स्वरूप कलसोत्रा ने कहा कि उधमपुर में हमने चैंबर आफ कामर्स जम्मू की तरफ से जम्मू बंद के आह्वान को लेकर उधमपुर में बैठक की और अभी तक यह निर्णय लिया गया है कि हम उधमपुर को बंद नहीं करेंगे। लेकिन चैंबर आफ कामर्स की तरफ से जिन मुद्दों को लेकर जम्मू बंद किया जा रहा है उसका समर्थन करते हुए शहर के गोल मार्केट में व्यापार मंडल उधमपुर के साथ मिलकर विरोध प्रकट करेंगे और फिर अपनी मांगों का ज्ञापन डीसी को सौंपेंगे। वहीं व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी ने बताया कि हम बंद को लेकर सभी संगठनों के साथ मिलकर आगे की रणनीति तैयार करेंगे। फिल्हाल उधमपुर को बंद नहीं किया जाएगा, लेकिन युवा राजपूत सभा के सदस्यों को रिहा करने, स्मार्ट मीटर लागने का विरोध करने, सरोर टोल प्लाजा को बंद करने और संपत्ति कर के विरोध में शनिवार सुबह करीब 11 बजे गोल मार्केट में एकजुट होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही गोल मार्केट में सभी व्यापारिक संगठनों के साथ मिलकर आगे की रणनीति तैयार कर निर्णय लिया जाएगा कि आगे क्या करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed