फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   volleyball tournament

Udhampur News: लीग ऑफ क्लासिक्स वॉलीबॉल टूर्नामेंट में जम्मू चैंपियन, फाइनल में बांदीपोरा को 3-1 से हराया

विज्ञापन
volleyball tournament
उधमपुर। युवा सेवाएं एवं खेल निदेशालय की लीग ऑफ क्लासिक्स के तहत अंतर जिला अंडर-19 बॉयज वाॅलीबाॅल टूर्नामेंट फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न हुआ। इसमें जम्मू की टीम ने चैंपियनशिप अपने नाम की। निदेशक अनुराधा गुप्ता के मार्गदर्शन में हुए इस टूर्नामेंट में केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला जम्मू और बांदीपोरा के बीच खेला गया। इसमें जम्मू ने 3-1 सेट से जीत दर्ज कर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। जम्मू के विशाल सिंह को उनके शानदार काउंटर अटैक के लिए बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। समापन समारोह में बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर के वाइस प्रिंसिपल राजेश शर्मा मुख्य अतिथि रहे। मैच में प्रथम रेफरी की भूमिका माेनिका नरगोत्रा और द्वितीय रेफरी की भूमिका दीपक शर्मा ने निभाई। जिला वाॅलीबाॅल एसोसिएशन उधमपुर के अध्यक्ष अशोक पादा भी मौजूद रहे। विभाग ने सहयोग के लिए बॉयज स्कूल उधमपुर को खेल किट भेंट की और प्रिंसिपल व स्टाफ भीम सेन, अमित शर्मा का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed