फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Visit

चिनैनी के बश्ट गांव का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

विज्ञापन
Visit
चिनैनी के बष्ट गांव में आयोजित सभा में अपनी पार्टी में शामिल हुए नए कार्यकर्ता - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने शनिवार को चिनैनी के बश्ट गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क व फसलों के नुकसान की समस्या को रखा। इस अवसर पर कई लोगों ने पार्टी का दामन भी थामा।
विज्ञापन

जिला प्रधान हंस राज डोगरा के नेतृत्व में नेता बश्ट गांव पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने बताया कि बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को बहुत नुकसान हुआ है। सरकार ने नुकसान का जायजा लेने और मुआवजा देने के लिए अधिकारियों को मौके का निरीक्षण करने को कहा है, लेकिन बश्ट में अब तक कोई नहीं पहुंचा। चलयार गांव के ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में आज तक सड़क नहीं है। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद नेताओं ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उपप्रधान केवल कृष्ण, सतपाल चलोत्रा, अजीत शर्मा, हाजी नूर मोहम्मद, संजीव सिंह, शमशेर सिंह व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed