{"_id":"67dc6a3d3110f5ce720e1161","slug":"virat-and-katra-club-won-cricket-matches-katra-news-c-309-1-sjam1002-101710-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: विराट क्लब व कटड़ा स्पोर्ट्स क्लब सेमीफाइनल में पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: विराट क्लब व कटड़ा स्पोर्ट्स क्लब सेमीफाइनल में पहुंचे
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा । धर्मनगरी में जिला रियासी पुलिस की ओर से सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन कटड़ा में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो मुकाबले खेले गए। जिसमें विराट क्रिकेट क्लब और कटड़ा स्पोर्ट्स क्लब ने जीत दर्ज की। दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।
टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत पहला मैच विराट क्रिकेट क्लब और कटड़ा इलेवन क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला हुआ। विराट क्लब के खिलाड़ी बीरू ने 57 गेंदों में 109 रन बनाए और नाबाद रहे। टीम ने चार विकेट गंवाकर 20 ओवर में 216 रन बनाए। कटड़ा इलेवन क्लब की टीम आठ विकेट गंवाकर 20 ओवर में 210 रन ही ही बना सकी। इसमे सचिन ने 43 गेदों मे 64 रन बनाए और शिवम सिंह ने 22 गेदों पर 38 रनों का योगदान दिया। विराट क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
वहीं दोपहर बाद दूसरे मुकाबले में कटड़ा स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेवाजी पमोट क्रिकेट क्लब पैंथल ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 180 रन बनाए। वीरेंद्र ने 37 गेदों में पांच चौके ओर तीन छक्के लगाकर 54 रन बनाए। एक अन्य खिलाड़ी करनब ने 32 गेंदो पर 50 रन बनाए जिसमे आठ चौके और एक छक्का शामिल रहा। वहीं, कटड़ा स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की टीम ने दो विकेट गंवा कर 14.5 ओवर में 181 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
राजीव ने 33 गेंदो पर 51 रन बनाए जिसमे सात चौके और दो छक्के शामिल रहे। ख्यातिमान खजूरिया ने 48 गेदों पर 101 रन की शानदार पारी खेली जिसमे 13 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। आज के मुकाबलों में मुख्य अतिथि एसडीपीओ विषम दुबे रहे। बुधवार और वीरवार को जीत हासिल करने वाली टीमों के बीच शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबला होगा।
श्री माता वैष्णो देवी स्पोर्ट्स स्टेडियम में इस क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन का मकसद युवाओं का खेलों में रुझान बढ़ाना है। साथ ही पुलिस और जनता के बीच से दूरी को कम करना है।