{"_id":"57bf461b4f1c1b0d4bd4f4b4","slug":"villagers-trapped-the-leopard","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: रामबन में ग्रामीणों ने तेंदुए को अपने जाल में फंसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: रामबन में ग्रामीणों ने तेंदुए को अपने जाल में फंसाया
ब्यूरो/अमर उजाला,रामबन
Updated Fri, 26 Aug 2016 12:20 PM IST
विज्ञापन
तेंदुआ
- फोटो : File Photo
कई मवेशियों को शिकार बना चुके तेंदुए को संगलदान के ग्रामीणों ने अपने जाल में फंसा लिया है। वीरवार को रात नौ बजे वन्य जीव विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे अपने कब्जे में लिया और इलाज के लिए जम्मू ले गई। इसके पहले पुलिस को मौके पर पहरा देने को लगा दिया था।
विज्ञापन
गूल सब डिवीजन के संगलदान क्षेत्र के ग्रामीण पिछले कई दिनों से इस तेंदुआ से परेशान थे। यह जंगली जानवर ग्रामीणों के कई मवेशियों को शिकार बना चुका था। दहशत और आर्थिक नुकसान झेल चुके संगलदान पंचायत के ग्रामीणों ने पंच-सरपंच की अगुवाई में बैठक की। इसमें एकमत से फैसला किया गया कि वह निजी स्तर पर कार्रवाई कर इस जानवर को काबू में करेंगे। ग्रामीणों ने यह फैसला लिखित में किया।
विज्ञापन
इस पर 250 से अधिक ग्रामीणों ने हस्ताक्षर किए। ग्रामीणों ने लकड़ी और लोहे के रॉड से देसी तरह से पिंजरा तैयार किया। ग्रामीणों ने यह पिंजरा बुधवार को संगलदान के कुछ ही दूरी पर लगा दिया और उसके फंसने का इंतजार करने लगे। वीरवार को दोपहर तीन बजे तेंदुआ इसमें फंस गया। उसका एक पैर पिंजरे में फंस गया।
विज्ञापन
Trending Videos
तेंदुए को इलाज के लिए लाया गया जम्मू
तेंदुआ
- फोटो : File Photo
पिंजरे का कसाव अधिक होने के चलते वह इसे तोड़कर भाग नहीं पाया। जंगली जानवर के फंसने पर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस, वन विभाग और वन्य जीव विभाग को दी। पुलिस, वन विभाग की टीम कुछ देर में मौके पर पहुंच गई।
वन्य जीव विभाग की टीम देर रात को मौके पर पहुंची और तेंदुए को बेहोश किया। विभाग की टीम रात नौ बजे जंगली जानवर को लेकर जम्मू के लिए रवाना हो गई। वन्य जीव विभाग के रेंज अफसर मंसूर अहमद खान ने बताया कि तेंदुए को जम्मू ले जाया गया है। वहां उसका इलाज किया जाएगा।
इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि जंगली जानवर को आम सहमति के बाद ही पकड़ने का फैसला लिया गया है। ग्रामीण इसकी वजह से माल-मवेशियों का काफी नुकसान उठा चुके हैं। पूरे इलाके में इसकी वजह से लोग दहशत में थे। ग्रामीणों ने कहा कि तेंदुए के पकड़ने के बाद अब उनका डर कम हुआ है।