फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vehicles were dispatched in turn as soon as the highway opened

हाईवे खुलते ही बारी-बारी से रवाना किए गए वाहन

विज्ञापन
Vehicles were dispatched in turn as soon as the highway opened
उधमपुर/रामबन। रामबन में पस्सियां गिरने से बंद हाईवे छह घंटे बाद बहाल होने पर वाहनों को बारी-बारी से घाटी और उधमपुर की ओर रवाना किया गया। वहीं, मार्ग में फंसे वाहन चालकों और यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब पांच बजे रामबन के मारोग और कैफेटेरिया मोड़ इलाके में पस्सियां गिरने गिरने से हाईवे बंद हो गया। इस कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इसके साथ ही उधमपुर में भी कई स्थानों पर घाटी जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। सुबह दस बजे हाईवे खुलने के बाद चालकों और यात्रियों ने राहत की सांस ली। उधमपुर से ट्रकों को फिर बारी-बारी से घाटी की तरफ रवाना किया गया।
विज्ञापन

रामबन में शनिवार को बारिश होने के बाद विभिन्न स्थानों पर पहाड़ से पत्थर मलबा गिरने का सिलसिला शुरू हो गया था। फोरलेन राजमार्ग निर्माण कंपनी की ओर से पत्थर व मलबे हटा कर यातायात सुचारु रखा था। लेकिन रविवार तड़के चार बजे कैफेटेरिया मोड़ और मारोग में पस्सियां गिरने पर यातायात पूरी तरह से बंद हो गया। मलबा इतना अधिक था इसको जल्द हटाना संभव नहीं था। इसके बाद राजमार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं मशीनरी ने राजमार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया गया। इसकी सूचना जब उधमपुर में मिली तो पुलिस ने जखैनी इलाके से वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उधमपुर में भी रोके गए वाहनों की कतार लगने लगी। जब लंबे समय तक राजमार्ग नहीं खुला तो परेशान होकर यात्री व चालक वाहनों से बाहर निकल कर राजमार्ग के खुलने का इंतजार करने लगे। घंटों की मशक्कत करने के बाद मशीनरी को सुबह करीब दस बजे राजमार्ग को खोलने में कामयाबी मिली। सबसे पहले रामबन में दोनों तरफ फंसे वाहनों को घाटी और जम्मू की तरफ रवाना किया गया। इनके निकलने के बाद उधमपुर से वाहनों को घाटी की तरफ जाने की अनुमति दी गई। ट्रकों को पुलिस ने बारी-बारी से घाटी की तरफ रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed