फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   vaisno devi helicoptor service

Udhampur News: जम्मू से मां वैष्णो देवी भवन के पंछी हेलिपैड तक हेलिकॉप्टर सेवा अब 25 जून से

विज्ञापन
vaisno devi helicoptor service
कटड़ा (जम्मू)। जम्मू से माता वैष्णो देवी भवन के पास बने पंछी हेलिपैड तक सीधी हेलिकॉप्टर सेवा अब 25 जून से मिलनी शुरू होगी। पहले 18 जून से इसे शुरू करने की योजना थी लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे आगे टाल दिया गया था। श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने बताया कि मंगलवार (25 जून) से जम्मू से श्रद्धालु सीधा पंछी हेलिपैड तक हेलिकॉप्टर के माध्यम से पहुंच पाएंगे। जम्मू से हेलिकॉप्टर सेवा पैकेज के तहत भक्तों को हेलिपैड से बैटरी कार सेवा, दर्शन प्राथमिकता, प्रसाद और रोपवे सेवा प्रदान की जाएगी। ये सभी सुविधाएं पैकेज के रूप में दी जा रही हैं। लोग श्राइन बोर्ड की वेबसाइट से हेलिकॉप्टर की बुकिंग कर सकते हैं। पंछी हेलिपैड पर उतरने के बाद बैटरी कार भवन तक ले जाएगी। तीर्थयात्रियों को विशेष दर्शन पर्ची, प्रसाद, भैरव मंदिर में पूजा करने के लिए प्राथमिकता टिकट, केबल कार की सेवा प्रदान की जाएगी। वर्तमान में हेलिकॉप्टर सेवा केवल कटड़ा और सांझीछत के बीच उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed