फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vaccine administered to more than five thousand people

पांच हजार से अधिक लोगों को लगाई गई वैक्सीन

विज्ञापन
Vaccine administered to more than five thousand people
उधमपुर। दस हजार डोज का नया स्टाक पहुंचने के बाद सोमवार को एक बार फिर से वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई और शाम तक पांच हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई। पिछले कुछ दिनों से लगातार वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। हर रोज सैंकड़ों लोगों को दूसरी डोज भी लगाई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बढ़ोतरी और कमी का सिलसिला लगातार जारी है। जब स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन का नया स्टाक मिलता है तो अचानक वैक्सीन लगवाने लोगों की सख्या में बढ़ोतरी हो जाती है और जब कुछ दिन नया स्टाक नहीं मिलता है तो अचानक से कमी आ जाती है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से हर रोज दो हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लग रही है। शनिवार को तीन हजार से अधिक, रविवार को दो हजार से अधिक और सोमवार को 5018 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार पांच स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी, दो फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहली और 89 को दूसरी, 18 से 45 आयु वर्ग में 2889 लोगों को पहली एक को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 211 लोगों को पहली और 1338 लोगों को दूसरी, 40 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 443 को दूसरी डोज दी गई है। वैक्सीन लगवाने के लिए सुबह नौ बजे से ही लोगों का जिला अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचना शुरू हो गया था। इसके बाद दिन बढ़ने के साथ लोगों की संख्या भी बढ़ती चली गई। लोगों ने लाइन में लगकर इंतजार करने के बाद वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed