{"_id":"62264cf6416bb26bfc772cc9","slug":"vaccination-udhampur-news-jmu255268352","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के गोद लिए गांव चिनगाम में हुआ सौ फीसदी टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के गोद लिए गांव चिनगाम में हुआ सौ फीसदी टीकाकरण
1ोटो...जिले के छात्रू उपमंडल में सेना द्वारा गोद लिए गांल चिनगाम में 100 फीसदी टीकाकरण
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
किश्तवाड़। जिले में सेना के गोद लिए गांव चिनगाम ने शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण पूर्ण करने में कामयाबी पाई है। बहुत कम चिकित्सा सुविधाओं वाले सुदूर उपमंडल छात्रू का यह गांव पूरे जिले के लिए मिशाल है।
विज्ञापन
किश्तवाड़ में बुनियादी चिकित्सा सुविधाओं से रहित कई दूरदराज स्थान हैं। चिनगाम गांव भी शहर से कोई 50 किमी दूर स्थित है, जिसे सेना ने गोद लिया हुआ है। सेना इस गांव में हर तरह से अपना योगदान दे रही है। उसी का हिस्सा यह टीकाकरण कार्यक्रम भी रहा। उन्होंने कोविड-19 के खिलाफ जागरूकता लाने के लिए एक अभियान शुरू किया था। यह इस अभियान की कामयाबी से ही हो पाया कि गांव व उसके आसपास के इलाकों में नए मामले शून्य हो गए।
विज्ञापन
चिनगाम जिले का पहला गांव है जहां सौ फीसदी लोगों का टीकाकरण हो चुका है। वहीं, बात करें अगर पूरे जिले की तो 99 प्रतिशत लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक मिल चुकी है। इसके अलावा जिले में दूसरी खुराक पाने वालों का आंकड़ा 98.5 प्रतिशत है। 15 से 18 वर्ष आयु के किशोरों में टीकाकरण कम मात्रा में हुआ है। इनकी संख्या मात्र 68 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।