{"_id":"617d8f4b78af930dd064b6e5","slug":"vaccination-udhampur-news-jmu24693374","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार से अधिक लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हजार से अधिक लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाता युवक
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले में शनिवार को दो हजार से अधिक लोगों ने कोरोना टीकाकरण कराया। इनमें कुछ लोगों ने टीका केंद्रों पर जाकर वैक्सीन लगवाई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमें भी घर घर पहुंचकर वैक्सीन लगा रही है।
इसके साथ कुछ टीमें दुकानों पर जाकर और राह चलते लोगों को पूछताछ के बाद भी वैक्सीन लगाने का काम कर रही हैं। विभाग ने जिले में 50 से अधिक टीमों को काम पर लगाया है। टीका केंद्रों में सुबह नौ से चार बजे तक वैक्सीन लगाने का काम चल रहा है। कुछ दिनों से हर रोज दो हजार से अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवाई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को कुल 2151 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इनमें 18 से 44 आयु वर्ग में 386 लोगों को पहली और 1443 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है। वहीं, 45 से 60 आयु वर्ग में 35 लोगों को पहली और 183 को दूसरी और 60 से अधिक आयु वर्ग में 13 लोगों को पहली और 91 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है।