{"_id":"617060f76bfb9622f165b041","slug":"vaccination-udhampur-news-jmu246223561","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में वैक्सीन की पहली डोज लगाने का 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में वैक्सीन की पहली डोज लगाने का 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाने में 100 प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। विभाग ने लक्ष्य से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने में कामयाबी हासिल की है। बुधवार को जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में 3385 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने पहली डोज लगाने में 100.37 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया। अब विभाग लोगों को दूसरी डोज लगाने के लिए काम करेगा और पूरा प्रयास होगा कि दिसंबर तक दूसरी डोज भी 100 प्रतिशत लोगों को लगा दी जाए।
कोरोना वैक्सीन लगाने में स्वास्थ्य विभाग करीब दो महीने से बहुत तेजी से काम कर रहा है। इसका बड़ा कारण पर्याप्त संख्या में वैक्सीन का स्टाक उपलब्ध होना है। दो महीने से वैक्सीन की कमी नहीं हुई और विभाग की टीम ने सेंटर के साथ घर घर जाकर भी वैक्सीन लगाने का काम कर रही है। इतना ही नहीं विभाग की मोबाइल टीमें तो अब शापिंग माल, राष्ट्रीय राजमार्ग, लिंक रोड पर भी तैनात होकर लोगों को पकड़ कर वैक्सीन के बारे में पूछ रहीं है और जो भी यह कहता है कि उसने वैक्सीन नहीं लगाई है तो उसको रोक कर वैक्सीन लगाई जा रही है।
कड़ी मशक्कत का ही परिणाम है कि 18 से अधिक आयु वर्ग में 100 प्रतिशत लोगों को पहली डोज लगाने में कामयाबी मिल चुकी है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार को कुल 3385 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इनमें से 18 से 44 आयु वर्ग में 644 लोगों को पहली और 1831 को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 60 लोगों को पहली और 238 को दूसरी, 60 से अधिक आयु वर्ग में दस लोगों को पहली और 602 को दूसरी डोज लगाई गई है। विभाग ने 420925 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बुधवार शाम तक कुल 422478 लोगों को पहली और 207788 लोगों को दूसरी डोज लगाने में कामयाबी हासिल कर ली है।